रोसड़ा: लक्ष्मीपुर में युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला, बदबू आने पर लोगों को हुई जानकारी
रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 लक्ष्मीपुर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास शुक्रवार को एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर से तेज बदबू आने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।मृतक की पहचान विनोद महतो के 35