देवबंद: थाना नांगल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर बाइक चोर हत्थे चढ़े, जो जंगल और सुनसान इलाकों में करते थे वारदात
सहारनपुर के थाना नांगल पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें एक सुपर स्प्लेंडर और दूसरी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस शामिल है। पुलिस के मुताबिक 21 मई को भरतपुर निवासी सोहनवीर ने अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई थी।