कलसी: कालसी पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kalsi, Dehradun | Mar 17, 2024 कालसी पुलिस ने हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर कोटी के पास एक किलो छह ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की बाजार कीमत करीब एक लाख बारह हजार रुपये बताई जा रही है। पछुवादून और जौनसार बावर में नशे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक हर प्रकार का नशा पहुंच रहा है।