कलसी: डाकपत्थर महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यशाला का हुआ आयोजन
Kalsi, Dehradun | Mar 15, 2024 वीर शहीद केसरी चंद, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर विकासनगर में आयोजित आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यशाला में SDRF जवानों द्वारा आपदा से पूर्व की तैयारी, भूकंप से पूर्व, दौरान व बाद में क्या करें व क्या न करें, प्राथमिक उपचार, वैकल्पिक माध्यमों से स्ट्रेचर बनाना इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई व अभ्यास भी कराया गया।