कलसी: मागटी में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए दिया गया प्रशिक्षण
Kalsi, Dehradun | Mar 14, 2024 आईडीबीआई बैंक और भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से आरआईसी प्रोजेक्ट के तहत मागटी में 18 दिवसीय मोटे अनाज के उत्पाद तैयार करने के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के माध्यम से महिला-पुरुषों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।