कलसी: शीशम की लकड़ी के आठ नग पकड़े, भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के चौहड़पुर रेंज का मामला
Kalsi, Dehradun | Mar 13, 2024 भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के चौहड़पुर रेंज में मंगलवार को वन विभाग ने अवैध रूप से शीशम की लकड़ी ले जा रहे एक वाहन को सीज किया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।पछुवादून में अवैध कटान की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला चौहड़पुर रेंज में सामने आया है।