रतनगढ़: रतनगढ में मुख्य गैनाणी की साफ-सफाई अभी तक नहीं हुई, मानसून आने वाला है, पूर्व विधायक महर्षि ने दिया आश्वासन
रतनगढ में मानसून से पहले प्रति वर्ष होने वाली मुख्य गैनाणी की साफ-सफाई अभी तक नही हुई है। जिससे बारिश के दौरान पानी दुकानों एंव घरों में घुसने की पूरी संभावना है। पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने शीघ्र टेंडर करवाकर साफ सफाई करवाने का आश्वासन दिया है।