21 जून को जिले में NEET परीक्षा के सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की एंट्री प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया ।
साथ ही केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ।
#khargone_family