अनूपपुर: चचाई क्षेत्र: अवैध कब्जाधारियों पर क्वार्टर तोड़ने का आरोप, पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 स्थित एसईसीएल कॉलोनी में किराया विवाद को लेकर एक परिवार का आशियाना तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित इमरान और आमना खातून ने आरोप लगाया है कि अवैध कब्जाधारियों ने उनके रहने वाले क्वार्टर को जबरन जमींदोज कर दिया, जिससे वे अपने दो बच्चों सहित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।