बरेली: बरेली में 8 साल के मासूम पर ईंट से हमला, टूटा दांत; इंसाफ मांगने गई मां को भी पीटा, पुलिस पर धमकाने का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्चे पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक हजियापुर निवासी साजदा पत्नी हनीफ का 8 वर्षीय बेटा अनस शाम करीब 7 बजे पुलिया के पास खेल रहा था।