तरबगंज: तरबगंज सर्किल क्षेत्र के दो थानों के निरीक्षकों पर गिरी एसपी की गाज
तरबगंज सर्किल के दो थानों के निरीक्षकों पर एसपी की गाज गिरी है। जिले में करीब एक दर्जन निरीक्षक व उप निरीक्षक के तैनातियों में फेरबदल करते हुए इसमें शामिल दो थानो के थाना अध्यक्ष को पुलिस लाइन की राह दिखाई गई है। तरबगंज में तैनात निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है ।