महोबा: जिला पंचायत अध्यक्ष जे.पी. अनुरागी के बयान पर बढ़ा विवाद, ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट में डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 जिला पंचायत अध्यक्ष जे.पी. अनुरागी के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण समाज ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई व पद से हटाने की मांग की। आरोप है कि 14 अप्रैल को रामायण, गीता और कथावाचकों पर की गई टिप्पणी से आक्रोश फैला। 19 अप्रैल के फेसबुक लाइव बयान से मामला और गरमाया। समाज ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज होगा।