बीएचयू के मधुबन पार्क में छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन, सीएचएस में छात्राओं की सीट बहाली की मांग तेज
Sadar, Varanasi | Feb 20, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मधुबन पार्क में छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को और उग्र हो गया। पिछले 24 घंटे से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब आमरण अनशन में बदल गया है। आंदोलनरत छात्रों ने भोजन और जल त्यागकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।