मेरठ: मेरठ के लोहिया नगर थाने के अंदर युवक ने स्कॉर्पियो कार से किया स्टंट, हूटर बजाकर बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Sep 4, 2026 मेरठ में पुलिस को ठेंगा दिखाने वाला एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लोहियानगर थाने का बताया जा रहा है। इसमें ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो सवार युवक थाने परिसर के अंदर हूटर बजाते और लाइट चमकाते हुए गाड़ी घुमाता नजर आ रहा है। इसके बाद युवक गाड़ी को थाने से बाहर निकाल ले जाता है। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया