ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर में रविवार को भोजपुरी अभिनेता व भाजपा एमएलसी प्रत्याशी पवन सिंह का भव्य स्वागत हुआ। भाजपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिले में यह उनका पहला आगमन था। उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। किला परिसर में समर्थकों, युवाओं और एनडीए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। “आरा का सांसद कैसा हो, पवन सिंह जैसा हो” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। #PawanSingh #Jagdishpur #Bhojpur #BJP