हरदोई: आतिशबाजी की दुकानों पर ड्रोन की मांग अधिक, सीएसएन में लगी दुकानों में बिक्री हो रही है खूब
Hardoi, Hardoi | Oct 19, 2025 सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी, दीपावली में लोग आतिशबाजी चलाते हैं, सीएसएन कालेज मैदान पर इस बार दुकानें लगी हुई हैं। वैसे तो हर आतिशबाजी बिक रही है लेकिन ड्रोन की मांग खूब हो रही है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अग्निशमन विभाग ने 24 बिंदुओं का सुरक्षा पम्पलेट वितरित किया है और सख्त निर्देश दिए है कि सभी मानकों को पूर्ण करके ही दुकान लगाएं।