हरदोई: पाटकुआं गांव में जर्जर विद्युत लाइन से ग्रामीण परेशान, बोले- पुरानी जर्जर लाइन से हर दिन खतरा बना रहता है
Hardoi, Hardoi | Oct 19, 2025 हरदोई के टड़ियावां विकास खण्ड क्षेत्र के पाटकुआं गांव में जर्जर विद्युत लाइन से ग्रामीण काफी परेशान है।स्थानीय निवासी अंकित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गांव की समस्या है कि 30-35 साल पुरानी लाइन है जो अभी तक दुबारा नही पड़ी है जिससे आयदिन खतरा बना रहता है तार टूटते रहते है।जिस वजह से अगर कोई भी दिक्कत आती है तो उसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा।