झालरापाटन: असनावर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
झालावाड़ के असनावर में सोमवार सुबह संग्धिद परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब 11:00 बजे अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मामले की सूचना असनावर थाना पुलिस को दी है। असनावर पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। मालनवासा का रहने वाला रणजीत भील आज सुबह अपनी बहन के घर अचानक गिरकर बेहोश हो गया था। जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।