कैलारस में खाद्य विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई, यह कार्यवाई 27 फरवरी को शाम करीब 6:00 की गई, जिसके चलते चार मिष्ठान भंडारो से विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियो के सैंपल भरे गए है, और उन्हे चलित लैब में टेस्ट भी किया गया है। यह कार्यवाई होली के त्यौहार के चलते की गई क्योंकि त्यौहारो पर अत्याधिक मिठाई की बिक्री होती है जिसके चलते मिलावटखोर सक्रिय हो जाते है।