लखनपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा घोटाला, पहले से शादीशुदा दंपति का दोबारा विवाह, आं.बा. कार्यकर्ता ने मानी गलती
जिले के लखनपुर विकासखंड के सुधार वनांचल ग्राम और ज्योति मुड़ापार आंगनबाड़ी केंद्र अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां पहले से शादीशुदा दंपति का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत दोबारा विवाह कर दिया गया है। इस मामले में जिला परियोजना अधिकारी ने शिकायत के बादजांच की बात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी गलती स्वीकार की है।