वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्विमिंग प्रशिक्षण की शुरुआत हुई
Sadar, Varanasi | Nov 14, 2024 वाराणसी के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सिगरा में चार साल के इंतजार के बाद स्विमिंग का प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हो गया। चार साल पहले सिगरा स्टेडियम के नवनिर्माण की वजह से यह स्विमिंग पूल बंद कर दिया गया था। जिसके बाद वाराणसी के 10 नेशनल खिलाड़ी और 60 स्टेट खिलाड़ी BLW और BHU के स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग ले रहे थे।