बक्सर जिले में साइबर अपराध के एक मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 17 फरवरी को पीड़ित महिला को बड़ी राहत मिली। साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि इटाढ़ी प्रखंड के हकीमपुर गांव निवासी मधू देवी साइबर ठगी का शिकार हो गई थीं। अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से उनका फोन हैक कर खाते से 55,200 रुपये की अवैध निकासी कर ली थी।