बास्तानार: बास्तानार घाट में तेज रफ्तार ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, चालक हुआ घायल
जगदलपुर से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर बास्तानार घाट में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया। दरअसल ट्रेलर की रफ्तार बेहद तेज थी जिसकी वजह से वह मोड़ में मुड़ नहीं पाया और बड़ी चट्टान में जाकर पलट गया । इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने चालक को ट्रेलर से बाहर निकाला और बास्तानार के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।