नगड़ी: जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या और अव्यवस्था के विरोध में बीजेपी का धरना प्रदर्शन
Nagri, Ranchi | Apr 30, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षा गार्ड की हत्या और अव्यवस्था को लेकर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बीजेपी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन में कई खामियां है।