कोंडागांव: धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधायक नीलकंठ टेकाम सक्रिय, लैंप्स अध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक
केशकाल विधायक कार्यालय में विधायक नीलकंठ टेकाम की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों के लैंप्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते धान खरीदी सत्र की समीक्षा करते हुए केंद्रवार व्यवस्थाओं और सामने आई समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आगामी खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और व्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई।