बगहा: बगहा में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक दिया आवश्यक निर्देश
बगहा-दो प्रखंड सभागार कक्ष में बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज अपराध गोष्ठी सह समीक्षात्मक बैठक करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने थाना क्षेत्र के सभी बैंकों से बड़े लेनदेन पर भी नजर रखें। बाहर से आने वाले वाहनों की भी नियमित रूप से जांच होनी चाहिए। ताकि किसी प्रकार से विधि व्यवस्था एवं चुनाव प्रभावित नहीं हो सके।