बगहा: बगहा में मोबाइल दुकान में हुए चोरी मामले में एफएसएल की टीम पहुंची जांच करने
बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर चेकनाका स्थित माँ जगदंबा मोबाइल व वीडियोग्राफी दुकान में चोरी के मामले में पटना से एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकान के अंदर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल की। टीम ने दुकान के अंदर से लेकर छत तक जाकर विभिन्न प्रकार की जांच के नमूने एकत्र