बगहा: रामनगर थाना क्षेत्र से शादी के नियत एक नाबालिग का हुआ अपहरण
रामनगर थाना क्षेत्र से शादी के नीयत से एक नाबालिग का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। मामले में अगवा किशोरी की माता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें पईन टोला के विपिन कुमार, कृष्णा चौधरी, सुदामा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।