ईद व रामनवमी के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के बीच संपन्न कराने के संकल्प के साथ बगहा नगर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों के साथ विमर्श किया गया।