मिर्ज़ापुर: अनपरा निवासी पीड़ित ने प्राकृतिक नाले पर कब्जा करने के मामले में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग की
शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के कमिश्नर कार्यालय पर सोनभद्र जनपद के अनपरा निवासी पीड़ित प्रेमधर मिश्रा ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर बताया कि जिस प्राकृतिक नाले से पहाड़ों का पानी आता है वह रहने वाले लोगों का पानी नाले से जाता है इस प्राकृतिक नाले को दबंग द्वारा मिट्टी पाट कर कब्जा कर लिया गया है दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।