कुचाई: छोटा बांडी में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया उद्घाटन
कुचाई प्रखंड के छोटासेगोई पंचायत अंतर्गत छोटा बांडी में कांडा बुरू छऊ नृत्य समिति की ओर से सोमवार को छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सोमवार देर शाम लगभग सात बजे जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने फिता काट कर किया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि छऊ हमारी संस्कृति है इसका विकास हम सबों का दायित्व है। उन्ह