इचाक: किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान बीज का वितरण शुरू
किसानों के बीच अनुदानित दर पर धान बीज वितरण की शुरुआत* मानसून के आगमन के साथ ही कृषि कार्यों की हलचल बढ़ गई है। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बरही प्रखंड अंतर्गत केदारूत पैक्स में सोमवार को धान बीज का वितरण अनुदानित दर पर शुरू किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केदारूत पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने किया।