बल्लबगढ़: गांव कौराली में ऑटो में नहीं बैठने पर बदमाश ऑटो चालकों ने मारपीट कर एक महिला समेत 4 मजदूरों को किया घायल
कौराली में ऑटो में नहीं बैठने पर ऑटो चालकों ने एक महिला समेत 4 मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायल मजदूर यूपी के झांसी के रहने वाले हैं। सभी मजदूर कौराली में रहकर मजदूरी का काम कर रहे है। ऑटो की जगह बस में बैठने पर ऑटो चालकों ने चोरों मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया।