पडरौना: कुशीनगर के उदित नारायण स्कूल में 'पुलिस की पाठशाला': छात्रों को साइबर सुरक्षा व यातायात नियमों की दी गई अहम जानकारी
कुशीनगर में बच्चों और युवाओं को सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की। SP केशव कुमार के निर्देशन में मंगलवार को CO सदर डॉ.अजय सिंह के नेतृत्व में उदित नारायण इंटर कॉलेज, पड़रौना में मंगलवार को‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर व यातायात नियमों से जागरूक किया गया।