नवाबगंज: मसौली क्षेत्र स्थित पीएसी कैंपस में महिला सिपाही का शव लटका मिला, सरकारी आवास से सुसाइड नोट बरामद
मसौली थाना क्षेत्र स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में महिला हेड कांस्टेबल का शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें मृतका ने अपनी आत्महत्या का कारण निजी परेशानियां बताया