शाहजहांपुर: गदियाना चुंगी में कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का आज हुआ पीएम
दरअसल थाना सदर बाजार क्षेत्र के गदियाना चुंगी के रहने वाले धर्मेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र करीब 1 साल से कैंसर से पीड़ित थे। और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार दोपहर किसी समय उन्होंने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।