शाहजहांपुर: डूही जदीद गांव में बच्चे को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
दरअसल जलालाबाद थाना क्षेत्र डूही जदीद गांव में बच्चे को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले सत्यपाल का बेटा विशाल गुरुवार सुबह खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान उसे अचानक सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों को जानकारी होने पर परिजन बच्चे को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।