शाहजहांपुर: भरगवां गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की हुई मौत, आज हुआ पीएम
दरअसल थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौक कोतवाली मौजपुर गांव के रहने वाले राजीव और उनका बेटा श्रेयांश देर रात दावत से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के भरगवा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।