### **गौंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन में लिप्त 2 अभियुक्त गिरफ्तार, डम्फर और जेसीबी समेत 5 वाहन बरामद**
**अलीगढ़ (गौंडा)।**
क्षेत्राधिकारी इगलास एवं थाना गौंडा पुलिस टीम ने अवैध खनन और पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध खनन में प्रयुक्त 2 डम्फर, 1 जेसीबी मशीन, 1 पल्सर मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।
### **घटना का विवरण**
दिनांक 30 जुलाई 2026 को थाना गौंडा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुंवरपुर की ओर से दो डम्फर एवं एक जेसीबी मशीन द्वारा अवैध खनन कर भ्यामिल मन्दिर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर वाहनों को रोकने का इशारा किया।
इस पर डम्फर चालकों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों डम्फर चालकों को मौके से दबोच लि�
Koil, Aligarh | Jul 30, 2026