नवाबगंज: बांसा माइनर में कटान से कई बीघा फसल जलमग्न, सिंचाई विभाग की लापरवाही उजागर, किसानों को हुआ भारी नुकसान
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में बांसा माइनर में हुए कटान से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बेमौसम बारिश के बीच हुए इस हादसे से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बांसा से निकलकर यह माइनर बग्गापुरवा, कल्याणी नदी होते हुए सिकंदरपुर की ओर जाती है। कटान के बाद माइनर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों में फैल गया, जिससे खड़ी मेंथा फसलें बर्बाद हो गईं।