हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक में सड़क दुर्घटना में एक राहगीर की मौत
हजारीबाग के मुख्य चौक डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक में दोपहर में सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद व्यक्ति का शव घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं था । जब लोगों ने ऐसी घटना पर सवाल खड़ा करना शुरू किया उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया |