भरत भूषण तिवारी के घर पहुँचे मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा, परिजनों से की मुलाकात
भोजपुर के बिलौटी गांव में मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में चल रहे मामले की प्रगति और अगली सुनवाई (3 अगस्त) की जानकारी दी।
मुआवजा और न्यायिक जांच को लेकर परिजनों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। एस.के. झा ने कहा कि उन्हें आयोग पर पूरा भरोसा है और पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
Bihar, India | Jul 13, 2026