बागपत: खूबीपुरा निवाडा में दबंगों ने जेसीबी से गिराया एक व्यक्ति का मकान, पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2025 बागपत में दबंगों के दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के खूबीपुरा निवाड़ा गांव का है सोमवार को करीब सुबह 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार सालावतपुर खेड़ी निवासी एक पीड़ित ने अपने मकान पर जबरन कब्जा करने और उसे जेसीबी मशीन से तोड़ने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।