गोविंदगढ़: नौगांवा पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
नौगांवा अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौगांवा थाना पुलिस ने क्यूआरटी टीम के सहयोग से खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अवैध पत्थरों से भरे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा खनन कार्य में प्रयुक्त 1 जेसीबी मशीन भी जब्त की है।