पाटन: कटंगी थाने की डायल 112 बनी धक्का प्लेट, धक्का लगाकर करना पड़ता है स्टार्ट, वीडियो वायरल
कटंगी थाना में स्थित डायल 112 का वीडियो शनिवार दोपहर लगभग 12:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कटंगी थाना की डायल हंड्रेड को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ रहा है कुछ लोग और छोटे-छोटे बच्चे डायल हंड्रेड को धक्का लगाकर स्टार्ट कर रहे हैं इसको लेकर लोग चुटकी भी ले रहे हैं उनका कहना है कि आपातकालीन सेवाओं का बुरा हाल है