गिरिडीह: एसपी ने बंद महिला सहायता केंद्र का निरीक्षण किया, जल्द शुरू करने का निर्देश दिया
एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शहर के महिला कॉलेज रोड स्थित बंद पड़े महिला पुलिस सहायता केंद्र का भी निरीक्षण मंगलवार को 1 बजे किया। इस दौरान एसपी ने बंद पड़े पुलिस सहायता केंद्र को दुरुस्त कर उसे शुरू करने का निर्देश दिया। एसपी ने इस दौरान कहा कि गिरिडीह पुलिस किसी सूरत में महिला से जुड़े अपराध पर शिथिलता नहीं बर्दाश्त नहीं करने वाली।