घाघस के पास बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल; खतरे से बाहर
बिलासपुर। घाघस के समीप एक बस और मोटरसाइकिल (HP 89-0667) के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना का क्या कारण था । हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
#Bilaspur #Ghagas #RoadAccident #BikeAccident #HimachalNews #बिलासपुर #घाघस #सड़कहादसा #यूनिकटुडेन्यूज़ #UTHimachal #netchat