जगदलपुर: महाशिवरात्रि के अवसर पर महापौर संजय पांडे ने दलपत सागर स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर भोग प्रसाद का वितरण किया
महाशिवरात्रि के अवसर पर महापौर संजय पांडे ने बुधवार सुबह 10 बजे दलपत सागर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की साथ ही भक्तों से मिलकर उन्हें महाशिवरात्रि की बधाई दी। बता दें कि दलपत सागर का शिव मंदिर जलाशय के बीचों बीच स्थित है और वर्ष में केवल महाशिवरात्रि के अवसर पर ही नगर निगम इस मंदिर में पहुंचने के लिए निःशुल्क बोट की व्यवस्था करता है।