परबत्ता: खगड़िया जिला स्थापना दिवस पर परबत्ता प्रखंड में कई कार्यक्रम आयोजित, विधायक ने लाभुकों को कराया गृह प्रवेश
खगड़िया जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को परबत्ता प्रखंड मुख्यालय में शाम पांच बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया तथा उन्हें नए घर की चाबी भी सौंपी गई। कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली, पौधरोपण एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया।