मंझनपुर: थाने में कानून की क्लास, करारी डिग्री कॉलेज ऑफ लॉ की पारुल बनीं वन डे SHO, छात्राओं ने जाना सुरक्षा का सिस्टम
करारी स्थित डिग्री कॉलेज ऑफ लॉ के छात्र-छात्राएं सोमवार को मंझनपुर कोतवाली पहुंचे, जहां मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्हें कानून, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी उपनिरीक्षक राखी विश्वकर्मा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी ली।